फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में अनोखी पहल, श्मशान भूमि में बना ओपन जिम

रेवाड़ी। गांव भाड़ावास में ग्रामीणों को व्यायाम की सुविधा देने के लिए बनाई गई ओपन जिम सवालों के घेरे में है। पंचायत ने करीब चार माह पहले गांव की श्मशान भूमि में ओपन जिम बनवाई। यहां उपकरण लगाने के साथ टाइल भी बिछाई गई, जिस पर करीब आठ लाख रुपये खर्च होने की बात सामने आई है। शाहजहांपुर रोड के किनारे करीब आधा एकड़ में स्थित श्मशान भूमि में वर्षों से अंतिम संस्कार होते आ रहे हैं। परिसर में तीन टीनशेड हैं। इनमें से एक शेड अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए था। इसी शेड के नीचे जिम के उपकरण लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को बैठने में परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार गांव से बाहर होने के कारण ओपन जिम का इस्तेमाल भी बेहद कम हो रहा है। उनका कहना है कि इसे गांव के अंदर सार्वजनिक स्थान पर बनाया जाता तो बच्चे, युवा और अन्य ग्रामीण इसका बेहतर उपयोग कर सकते थे। वहीं, श्मशान परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरा भी दिखाई दे रहा है। सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत ओपन जिम के लिए करीब 450 वर्ग गज जमीन चाहिए थी। पंचायत के पास अन्य उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण श्मशान भूमि में जिम बनाई गई। डीडीपीओ नरेंद्र सारनवान ने कहा कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें