फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: होटल में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2026 08:02 PM IST

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शहर के एक होटल में देह व्यापार कराने के मामले का खुलासा करते हुए होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वार्ड नंबर-6, मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि बाईपास रोड स्थित बालाजी धर्म कांटा के पास उत्तम नगर में एक होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और छापा मारकर एक महिला को मौके से बरामद किया। इसके बाद होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर विक्की को गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल मालिक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें