फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस और वेतन की मांग को लेकर कंपनी के 200 कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बावल। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-4 में मोटरसाइकिल के पुर्जे बनाने वाली विक्टोरा टेक्नोलॉजी ऑटो पार्ट्स कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन और बोनस की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दीपावली के त्योहार से पहले वेतन और बोनस नहीं मिलने से नाराज करीब 200 कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्रित हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन उन्हें अभी तक वेतन और बोनस को लेकर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई है। उनके परिवार त्योहार पर घर खर्च और खरीदारी के लिए वेतन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बिना वेतन और बोनस के त्योहार मनाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। कंपनी की महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने प्रबंधन के सामने बोनस देने की मांग रखी तो उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से गेट बंद करने की धमकी भी दी गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि वे कंपनी में नियमित रूप से काम कर रहे हैं और त्योहार के समय उन्हें वेतन तथा बोनस मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि मांग उठाने पर उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। कर्मचारियों के एकत्रित होने से कंपनी के मुख्य गेट पर काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि 7 तारीख को सैलरी देने की बजाय धनतरेस के दिन दिया जाए। सभी कर्मचारियों को शुक्रवार को ही सैलरी दे दी जाएगी। कंपनी में सरकार की नीति के अनुसार भत्ते दिए जाते हैं। कर्मचारियों की मांगें भी नीति के अनुसार पूरी की जाएंगी, जो आरोप कर्मचारी लगा रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें