फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा का हमला: राहुल गांधी से पूछे 5 सवाल, वोट चोरी के आरोपों को किया खारिज

जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी और ईवीएम से जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने उनसे सीधे पांच सवाल पूछे हैं। ज्योति शर्मा ने कहा कि विपक्ष की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर बार-बार सवाल उठाना और ईवीएम पर संदेह जताना अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर चुनाव प्रणाली में किसी तरह की वोट चोरी या ईवीएम हैकिंग की गुंजाइश होती, तो आज केरल और पंजाब जैसे राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें होतीं। इन राज्यों में गैर-भाजपा सरकारों का अस्तित्व ही इस बात का प्रमाण है कि देश की चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जाने वाले एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को अद्यतन (अपडेट) करना और पारदर्शी बनाना होता है। इसे राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैलाना लोकतंत्र के हित में नहीं है। ज्योति शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को निराधार आरोप लगाने के बजाय जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए और इन पांच सवालों का सीधा जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें