फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नमी बताकर नहीं हो रही गेहूं की खरीद, बारदाना नहीं मिलने से किसान निराश

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 06:21 PM IST

सनौली अनाज मंडी में किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे है। मंडी में खरीद एजेंसी अधिकारियों द्वारा गेहूं में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही किसानों से मंडी में जल्द ही बारदान उपलब्ध कराने की भी मांग की है। मंडी में रविवार को करीब 20 किसान ट्रैक्टर-ट्राली में गेंहू लेकर मंडी में पहुंचे, लेकिन खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस ने गेहूं में मशीन से जांच करने पर नमी बता कर खरीदने से मना कर दिया हैं। किसान सतीस, राजेश, रोहतास व सुखपाल ने बताया कि वह मंडी में गेंहू लेकर आए है। मगर खरीद एंजेसी ने नमी बता कर खरीद नहीं की हैं। खरीद नहीं होने के कारण उन्हें मंडी में रहकर गेहूं की रखवाली करनी होगी। साथ ही मंडी में अब तक बारदाना भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों ने जल्द ही गेहूं की खरीद की मांग की है। मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र ने बताया कि अभी गेहूं में नमी आ रही है और सुखने के बाद किसानों के गेहूं की खरीद की जाएगी। मंडी में किसानों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें