फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: छह साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, सेल्समैन हत्याकांड के दो इनामी गिरफ्तार

पानीपत। पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए छह साल पुराने एक अनसुलझे (ब्लाइंड) मर्डर केस की तह तक पहुंचने में सफलता पाई है। गांव पूठर में स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पांच-पांच रुपये का इनाम था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल 315 बोर और एक कारतूस भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों पर पहले से कई गंभीर आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास चहल ने जिला पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-2 की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव कैथ शाहपुर के पास से दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ भोला निवासी गांव गंगाना जिला सोनीपत और हरकेश निवासी गांव ढंराणा जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। लूटपाट का विरोध करने पर मारी थी गोली पुलिस की प्रथम दृष्टया में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से दिसंबर 2020 को गांव पूठर स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे थे। जब ठेके पर तैनात सेल्समैन गोपाल शर्मा ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गोपाल शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव नोनार का रहने वाला था। ठेकेदार सिवाह गांव निवासी राजकुमार कादियान के बयान पर थाना इसराना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपियों ने चर्चा के दौरान हत्या की बात कही तो पुलिस ने पकड़ी कड़ी डीएसपी मुख्यालय विकास चहल ने बताया कि आरोपी हत्या कर भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और अन्य कई सबूत जुटाए थे। उस समय इनका मिलान नहीं हो पाया था। आईजी करनाल ने आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। इस बीच हत्यारोपियों ने किसी को बातों ही बातों में पूठर गांव में शराब के ठेके पर लूट का विरोध करने पर हत्या करने की बात कह दी। सीआईए-टू ने सूचना के आधार पर फिर से कड़ियों को जोड़ा तो आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि आरोपी दीपक उर्फ भोला के खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमला, लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट की सात प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी हरकेश के खिलाफ भी हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के तहत की पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों की उम्र करीब 29 और 30 वर्ष है और दोनों अविवाहित हैं। इस वारदात में इनके साथ एक तीसरा साथी रोहित भी शामिल था। वह सोनीपत के गंगाना गांव का रहने वाला है। रोहित फिलहाल किसी अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद है। पानीपत पुलिस अब उसे कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें