फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: खुद को CIA अधिकारी बताकर बच्चे को उठाया, नग्न कर की पिटाई

पानीपत। भारत नगर में इंस्टाग्राम स्टेटस पर आपत्तिजनक फोटो डालने को लेकर एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग बच्चे के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़ित बच्चे के मुताबिक, उसे फोन कर खुद को सीआईए से पुलिसकर्मी बताने वाले एक व्यक्ति ने उसकी लोकेशन पूछी थी। इसके बाद कुछ लोग घर पहुंचे और उसके साथ करीब ढाई घंटे तक मारपीट की गई। घटना के बाद बच्चा अपनी मां के साथ पुलिस थाने पहुंचा। मामले में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किला थाना पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे की मां का आरोप- थाने में नहीं हुई सुनवाई बच्चे की मां का आरोप है कि वह सात सितंबर को थाने में पहुंचे थे। लेकिन उनकी थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने कहा कि बच्चे को नंगा किया है तो क्या हुआ, बच्चे तो नंगे की घूमते है, व्यक्ति नंगा ही आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें