फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में पत्नी को पति ने घर से निकाला, 20 दिन सड़कों पर भटकती रही महिला

पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद एक महिला करीब 20 दिन तक सड़कों पर भटकती रही। लगातार खुले में रहने के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई। देर रात महिला सिवाह बस अड्डे के पास असहाय अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या मौके पर पहुंचीं और थाना-29 पुलिस व जनसेवा दल के सहयोग से महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में पहुंचाया गया। सविता आर्या ने बताया कि उन्हें महिला के सड़क किनारे असहाय अवस्था में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं। महिला की स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद थाना-29 पुलिस और जनसेवा दल की मदद से उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि महिला करीब 20 दिन से सड़कों पर रह रही थी। इस दौरान उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई। महिला की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उसे उचित देखभाल और सुरक्षित माहौल मिल सके। सविता आर्या ने कहा कि उनका उद्देश्य महिला को सड़क पर असहाय स्थिति में छोड़ना नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। समय रहते महिला को संरक्षण मिलने से उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका को टाला जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें