फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बार चुनाव: मतदान के लिए अधिवक्ताओं में जोश, सुबह से ही लाइन में लगकर कर रहे मतदान

बार एसोसिएशन के चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से ही अधिवक्ता पूरे जोश के साथ मतदान करने केलिए पहुंच रहे हैं। आठ बजे से 10 बजे तक पहले दो घंटे में 10 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया है। पानीपत बार एसोसिएशन में 2525 मतदाता हैं। प्रधान पद के चार प्रत्याशियों समेत सभी छह पदों के लिए 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार पहली बार दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। महिला उप प्रधान के दो पदों, एक महिला और पुरुष के लिए आरक्षित हैं। वहीं सह सचिव का पद भी महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव अधिकारी कर्ण सिंह पानू ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें