फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की जलती रही चिता, मोबाइल स्क्रीन पर रोती रही बहन, न अंतिम विदाई दी और न ही ली अस्थियां

पानीपत। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता और खून के रिश्तों की संवेदनहीनता को झकझोर देने वाला एक बेहद मार्मिक मामला पानीपत में सामने आया है। यहां एक तरफ जहां सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले 40 वर्षीय गयाप्रसाद की चिता जल रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसकी बहन हजारों किलोमीटर दूर मोबाइल की स्क्रीन पर अपने भाई का अंतिम संस्कार देख रही थी। भाई की मौत की खबर मिलने के बाद भी बहन उसे अंतिम विदाई देने के लिए पानीपत नहीं आ सकी। हद तो तब हो गई जब अंतिम संस्कार के बाद बहन ने भाई की अस्थियां तक लेने से इनकार कर दिया। मृतक के बैंक खाते और पीएफ के पैसों के बारे में जरूर जानकारी ली। इस अमानवीय दौर में असहाय व्यक्ति का सहारा बनकर आगे वाली जन सेवा दल की टीम ने ही पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जफरपुर (बाराबंकी) निवासी गयाप्रसाद सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। उनकी शनिवार को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। पुलिस ने जन सेवा दल की मदद से शव को शवगृह में रखवा दिया था। सचिव चमन लाल गुलाटी ने उनकी बहन मालती से संपर्क साधा। दूरी और मजबूरी का हवाला देकर आने से किया मना चमन लालल गुलाटी ने बताया कि उनकी बहन मालती को उनके भाई गयाप्रसाद के निधन की जानकारी दी और पानीपत आकर अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात कही। मानती ने पानीपत आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा वह काफी दूर रहती है और उनके पति खेतों में मजदूरी करते हैं। वे काम छोड़कर नहीं आ सकते। उन्होंने संस्था को अपने स्तर पर अंतिम संस्कार करने को कह दिया। वीडियो कॉल पर भावुक पल और पैसों का जिक्र जन सेवा दल के सचिव चमन लाल गुलाटी ने उनकी बहन मालती और उनकी बेटी को गयाप्रसाद का अंतिम बा चेहरा दिखाया और संस्कार की प्रक्रिया लाइव दिखाई। चमनलाल ने कहा कि आपका भाई दुनिया से चला गया और आप आखिरी विदाई देने भी नहीं आईं। यह बात सुनकर बहन मानती और उनकी भांजी रोने लगी। उनकी बहन संस्था के सदस्यों से गयाप्रसाद के बैंक खाते और पीएफ में जमा पैसों के बारे में जानकारी लेने लगी। उन्होंने फैक्टरी मालिक का मोबाइल नंबर तक मांग लिया। चमनलाल गुलाटी ने उनको अस्थियां ले जाने की कही तो बहन ने इससे भी मना कर दिया। 15 साल पहले पत्नी भी छोड़कर चली गई थी मानती देवी ने चमनलाल को बताया कि गयाप्रसाद की 20 साल पहले शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। पह करीब 15 साल पहले पानीपत काम की तलाश में आया था। उनकी पत्नी और बच्चों सहित कहीं चली गई थी। गयाप्रसाद इसके बाद अकेले हो गए थे। जन सेवा दल के सचिव व अन्य सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अंतिम संस्कार कर मानवता का धर्म निभाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें