पानीपत। नांगलखेड़ी गांव में चाकू मार युवक को उतारा मौत के घाट। दोस्त के साथ किसी बात को लेकर हो गई थी कहासुनी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। नांगल खेड़ी निवासी परिजनों ने बताया कि राहुल मंगलवार रात को अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें राहुल को सात-आठ चाकू मार दिए। हमलावर दोस्त और उनके साथी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। परिजन राहुल को एक निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां बुधवार शाम को राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सेक्टर-29 के प्रभारी रोबिन ने बताया कि पुलिस को एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। उसकी ज्यादा खून बहने से मौत हो गई है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।