पंचकूला के सेक्टर-5 धरना स्थल पर विद्युत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हरियाणा के अलग-अलग जिलों से पहुंचे एक हजार से ज्यादा अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।