प्रशासनिक व्यवस्था को समझने के लिए सोमवार को खंड हसनपुर के पांच सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिला सचिवालय का भ्रमण किया। प्रशासन से परिचय अभियान के तहत नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने समाधान शिविर में भाग लिया और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।