पलवल के अनाज मंडी में मंगलवार को खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने धान खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने, समय पर भुगतान और धान की लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडी में इन दिनों 1509 धान की आवक हो रही है और मंगलवार को धान 4070 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंत्री ने किसानों से धान को सुखाकर और साफ करके मंडी में लाने की अपील की।