राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में पलवल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के समर्थन और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के मामले पर भी कांग्रेस नेताओं ने रोष जताया।