बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। दोपहर 12:40 बजे तक 30 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में कुल 303 अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। इस बार प्रधान पद का चुनाव खासा रोचक माना जा रहा है। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और तीनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।