फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंशिका व दक्ष बने आईबीआर अचीवर, आंखों पर पट्टी बांधकर रचा इतिहास

नारनौल। 10 साल 9 महीने की उम्र में वंशिका शर्मा ने अपने 8 साल के छोटे भाई दक्ष के साथ अपनी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर आईबीआर अचीवर (इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अचीवर) का खिताब अपने नाम कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी प्रतिभा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर पाल, पूर्व विधायक सीताराम, डीसी अनुपमा अंजलि व मंत्री राव नरबीर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों से प्रशंसा और सम्मान प्राप्त हुआ है। वंशिका ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर व्यक्तिगत रूप से रूबिक्स क्यूब को हल किया। इस दौरान उन्होंने केवल रूबिक्स क्यूब ही हल नहीं किया, बल्कि साथ ही साथ 80 मीटर की दूरी तक इनलाइन स्केटिंग भी की। उन्होंने इस पूरे चुनौतीपूर्ण कार्य को मात्र 1 मिनट 49 सेकंड में सफलतापूर्वक पूरा करके यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें