फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पेट्रोल पंप पर लूट, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 01:14 PM IST

निजामपुर क्षेत्र के दनचोली में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 50 हजार की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी पैदल पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में आता दिखाई दे रहा है, उसने मुंह पर मास्क भी लगा रखा था। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार रात की घटना पेट्रोल पंप संचालक रतनलाल ने बताया कि छिल्लर किसान सेवा केंद्र के नाम से उसका दनचोली में पेट्रोल पंप है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक पैदल पेट्रोल पंप पर आया। जिसने पंप पर मौजूद सेल्समैन लालचंद की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। पुलिस कर रही जांच इसके बाद वह पंप के ऑफिस के अंदर सेल्समैन को लेकर गया, साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी ऑफिस के लॉकर में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। वहीं, सेल्समैन ने आरोपी के जाने के बाद पेट्रोल पंप मालिक को घटना की सूचना दी। पेट्रोल पंप मालिक ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें