फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की विरासत को सहेजना हम सबका दायित्व: ओम प्रकाश यादव

नारनौल। विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया और आज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उसी एकता और अखंडता के संकल्प को देश व प्रदेश में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विरासत को सहेजना हम सबका दायित्व है। यादव शनिवार को आईटीआई मैदान में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। रन फॉर यूनिटी के शुभारंभ से पहले उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने आईटीआई मैदान से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद जब देश सैकड़ों रियासतों में बंटा था, तब उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सूझबूझ से 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराया। यदि उस समय यह काम न हुआ होता, तो आज का अखंड भारत हमारे सामने न होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें