फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल सफाई कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन, 30 दिन से हड़ताल जारी

सुनील कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 06:52 PM IST

नारनौल। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल आज 30वें दिन भी जारी रही। सरकार की अनदेखी और हठधर्मिता से आक्रोशित होकर सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सारवान ने हड़ताल की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के सफाई कर्मी अटेली में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का घेराव करेंगे। वे उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सभी कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का करना शामिल है। वे 13 मई को हुए लिखित समझौते को लागू करने की भी मांग कर रहे हैं। डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग भी प्रमुख है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को सीधे पालिका रोल पर लेने की मांग की गई है। फरीदाबाद में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और एक-एक सरकारी नौकरी देने की भी मांग है। साथ ही कच्चे सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का करने की मांग कर रहे हैं। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों ने सफाई कर्मियों का समर्थन किया। इन संगठनों ने एक दिवसीय धरना दिया और राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने सरकार की नीतियों की निंदा की। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि जब तक उनके अधिकार नहीं मिल जाते, यह लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें