नारनौल। शहर में होटलों की आड़ में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास स्थित होटलों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार पुरुषों और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों होटलों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने जांच की और मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ नियमानुसार जांच शुरू कर दी गई है। सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के कुछ होटलों को लेकर शिकायतें मिली थी जिस पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।