फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल : दीपिका बनीं बेस्ट एथलीट, निशु ने 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित 38वीं दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका को प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट चुना गया। उन्होंने लंबी कूद में प्रथम और 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में निशु प्रथम, दीपिका द्वितीय तथा सोनू तृतीय रहीं। लंबी कूद में दीपिका प्रथम, सुरक्षा द्वितीय और जिया तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, ज्योति द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रहीं। रिले दौड़ में खुशी की टीम प्रथम, ज्योति की टीम द्वितीय तथा बीरमती की टीम तृतीय रही। ऊंची कूद में जिया प्रथम, दीपिका द्वितीय और अंतिम तृतीय स्थान पर रहीं। समापन समारोह में महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और शारीरिक, मानसिक एवं संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेल प्रतियोगिताएं छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि खेलों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलता है। खेल प्रभारी डॉ. एम. शिबगतुल्लाह कादिरी ने कहा कि प्रतियोगिता केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल भावना, एकजुटता और निरंतर प्रयास का उत्सव है। उप-प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने कहा कि खेल हमें जीत में विनम्र और हार के बाद मजबूती से दोबारा खड़ा होना सिखाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें