नारनौल। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को शहर में अनेक स्थानों से गणेश महाराज की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सुबह से शाम तक शहर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते रहे। गणेश उत्सव के शुभारंभ को लेकर महिलाओं, बच्चों व युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। शहर के प्रसिद्ध मां चामुंडा देवी में करीब दस शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों के लिए रवाना हुई। इसके अलावा शहर के अनेक मोहल्लों में विभिन्न स्थानों से गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई।