फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कनीना बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

महेंद्रगढ़। कनीना बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, सचिव एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को नए न्यायालय भवन स्थित न्यू बार रूम में आयोजित किया गया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रधान राकेश कुमार मानपुर , उपप्रधान वीरेंद्र जांगड़ा, सचिव भास्कर चौधरी, महिला उपप्रधान खुशबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुणाल तथा संयुक्त सचिव सुमन भारती शामिल हैं। समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार, एसडीजेएम प्रियंका जैन, जेएमआईसी पीयूष कुमार तथा एसडीएम जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल तथा महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव ने भी समारोह में शिरकत की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल के समक्ष बार रूम की मांग रखी। अधिवक्ताओं ने कहा कि बार के लिए पर्याप्त सुविधाओं की आवश्यकता है। इस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जल्द ही आवश्यक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने तथा बार एसोसिएशन की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडवोकेट कैलाश गुप्ता, पूर्व प्रधान एडवोकेट दीपक चौधरी, पूर्व प्रधान एडवोकेट रामदास, पूर्व प्रधान एडवोकेट मनजीत सिंह, एडवोकेट मीनाक्षी, एडवोकेट सुनील कुमार सहित बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें