फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से मांगों की अनदेखी का आरोप, समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग की नारनौल ब्रांच के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार के खिलाफ वीरवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जारी करने और लंबित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। संगठन ने मांगों का समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन ब्रांच प्रधान रामशरण यादव ने किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वृद्धि भत्ता, शिक्षा भत्ता, जूते, वर्दी, रेनकोट तथा प्लास और पेचकस जैसे आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें