फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकेतिक प्रदर्शन कर स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करने की मांग

महेंद्रगढ़। आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का पुनर्निर्धारण करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को पीआर लोहारू रिटायर्ड एम्पलाई एसोसिएशन की ओर से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर सांकेतिक धरना दिया गया। धरने का संचालन एसोसिएशन के सचिव जेपी यादव ने किया। इसके बाद कर्मचारियों ने कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम स्टेशन मास्टर निरंजन को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से मांगों पर विचार करने की अपील की। एसोसिएशन के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर हरिकिशन शेखावत ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग में एक जुलाई 2026 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन का पुनर्निर्धारण नहीं करने संबंधी प्रावधान पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। सभी पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा वेतन आयोग की विसंगतियों को समय-समय पर दूर करने और पिछले वेतन आयोगों की तर्ज पर मौजूदा पेंशन का पुनर्निर्धारण करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने 65 वर्ष की आयु से अतिरिक्त पेंशन देने की मांग भी उठाई है। इसके तहत 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत, 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत, 85 वर्ष पर 30 प्रतिशत, 95 वर्ष पर 50 प्रतिशत और 100 वर्ष की आयु पूरी होने पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग रखी गई है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का फिक्स मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई है। इस अवसर पर कार्यकारी चेयरमैन जगदीश प्रसाद, उप चेयरमैन महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह, सचिव जेपी यादव और संयुक्त सचिव श्रीराम यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें