फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: राज्य स्तरीय योग महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर, आज व कल ब्रह्मसरोवर पर न सैर न स्नान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 10:06 PM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर राज्य स्तरीय योग महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें एक लाख से ज्यादा साधक एक साथ योग क्रियाएं करेंगे। योग गुरु स्वामी रामदेव व मुख्यमंत्री नायब सैनी इसमें मुख्य तौर पर शामिल होंगे तो स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों से लेकर कर्मचारी व प्रदेश भर के गांव व शहरों से साधक जुटेंगे। तैयारियों के चलते 19 व 20 जून को ब्रह्मसरोवर पर सैर व स्नान करने पर पाबंदी लगा दी गई है तो 20 जून दोपहर से 21 जून तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा तो रूट डायवर्ट को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर योग आयोग व पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें