फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: मांगें पूरी न होने पर फिर भड़के नप सफाई कर्मचारी, नगर प्रशासन के निर्देश पत्र की प्रतियां फूंकी

कुरुक्षेत्र। नगर निकाय के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को उस समय फिर भड़क उठे जब हड़ताल के दौरान के समय की ड्यूटी को लेकर प्रशासन ने दिशा-निर्देश प्रपत्र थमा दिया। कर्मचारियों ने न केवल नप कार्यालय पर जमकर रोष जताया बल्कि निर्देश प्रपत्र की प्रतियां जलाई तो इस पर हस्ताक्षर करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील लोहाट की अगुवाई में कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में संघ की ओर से 37 दिन तक हड़ताल की थी। बाद में मुख्यमंत्री से बातचीत उपरांत हड़ताल खत्म कर दी गई थी। सरकार के साथ हुई सहमति के अनुसार हड़ताल के दौरान के समय को हर रोज दो घंटे तक अतिरिक्त कार्य करना था लेकिन नप की ओर से उन्हें प्रपत्र थमाया गया है जिसमें कईं और शर्तें जोड़ दी गई, जो मान्य नहीं हो सकती। यहां तक कि प्रपत्र पर शर्तों के साथ कर्मचारियों से हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं। लेकिन कोई भी कर्मचारी हस्ताक्षर नहीं करेगा। वहीं मामले को लेकर कर्मचारी डीएमसी अमन वर्मा के पास भी पहुंचे, जहां उन्होंने भरोसा दिया और कहा कि इस संबंध में पूरी जानकारी लेकर समाधान निकाला जाएगा। डयूटी पर नहीं लिए जा रहे हटाए कर्मी संघ प्रधान सुनील लोहाट ने कहा कि हड़ताल के दौरान सफाई कार्य में लगी निजी कंपनी के तहत काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हुए थे। सरकार से सहमति के बाद कुछ कर्मचारी डयूटी पर ले लिए गए लेकिन करीब 17 कर्मचारी आज तक नहीं लिए गए। स्थानीय अधिकारियों की ओर से विभाग के निदेशक को भी इस संबंध में पत्र लिखा जा चुका है, जिसके बावजूद कर्मचारी आज तक डयूटी पर नहीं लिए गए हैं। अगर जल्द कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लिए गए तो फिर से आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें