फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: एक भी कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करने से वंचित रहा तो सरकार को लौटा देंगे मिठाई का डब्बा

कुरुक्षेत्र। किसी भी स्तर पर और कोई भी सफाई कर्मचारी दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन करने से वंचित रहा तो हम सरकार को मिठाई का डिब्बा वापस लौटा देंगे और प्रदेश में फिर से नगरपालिका कर्मचारी संघ पहले से भी मजबूत ढंग से हड़ताल पर उतर आएगी। यह चेतावनी नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने दी। वे आज बुधवार को कुरुक्षेत्र आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 37 दिनों तक हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद उन्हें मिठाई खिलाकर हड़ताल खुलवाई थी और कहा था कि सभी कर्मचारियों को सभी मांगे पूरी करते हुए वापस ड्यूटी पर ले लिया जाएगा और जो भी कार्रवाई की गई है वह भी रद्द मानी जाएगी। इसके बावजूद प्रदेश भर में करीब 600 कर्मचारी आज भी ऐसे हैं जिन्हें दोबारा से ड्यूटी पर लेने से ठेकेदार इनकार कर रहे हैं। सरकार की ओर से पत्र जारी किए जाने के बावजूद भी ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार से भी ऊपर ठेकेदार हो गए हैं जिन्होंने सरकार के आदेशों को टिंग दिखा दिया है लेकिन सरकार ऐसे ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सरकार ने जल्द ही इन ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा से ड्यूटी पर नहीं लिया तो कर्मचारी संघ फिर जेल जाने को तैयार है। सहमति बनने के बाद जो हालात आज के दिन बने हुए हैं उसके पीछे सरकार का षड्यंत्र ही लग रहा है। पहले भी सरकार समझौता करने के बाद उसे लागू करने से पीछे हट गई थी और अब फिर ऐसा हुआ तो सरकार को और भी बड़े स्तर पर आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। नरेश शास्त्री ने कहा कि अब लड़ाई ठेके पर अजवाइन करने की नहीं होगी बल्कि ठेका प्रथा को ही जड़ से समाप्त करवाने की होगी और यह करवा कर ही रहेंगे। बॉक्स मलाई चाट रहे सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार बने लोग नरेश शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग सफाई कर्मचारियों के नाम पर वह वाल्मीकि समाज के नाम पर मलाई चाटने का काम कर रहे हैं लेकिन उनकी जिस प्रकार की राजनीति चली हुई है उन्हें नगर पालिका कर्मचारी संघ कामयाब नहीं होने देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें