फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में घना कोहरा, दृश्यता 20 मीटर तक सीमित; ठंड बढ़ी

नवीन दलाल Updated Fri, 15 Nov 2024 09:17 AM IST

पिछले चार दिनों से बढ़ते कोहरे ने कुरुक्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। देर रात से ही कोहरा छाने लगा, जो सुबह तक और गहरा हो गया। आज सुबह करीब 8:15 बजे भी दृश्यता महज 20 मीटर रही, जिससे आमजन को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ते कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा हो रहा है। दिन के समय भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे ठिठुरन महसूस की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से चलने की सलाह दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें