फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुविधाओं पर हुई चर्चा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 10:47 AM IST

महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुविधाओं पर केंद्रित एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, विधि, स्वास्थ्य, साहित्य और समाजसेवा से जुड़ी महिलाओं ने भाग लेकर स्थानीय स्तर पर महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं, मौजूदा चुनौतियां और समाधान पर विस्तार से अपने विचार रखे। बदलते दौर के संदर्भ में महिलाओं को सक्षम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी वक्ताओं ने व्यावहारिक सुझाव भी दिए। एडवोकेट सुदेश कुमारी ने कहा कि आज भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में कई स्तरों पर गंभीर कमियां दिखाई देती हैं। कानून मौजूद हैं, लेकिन उनका क्रियान्वयन इच्छित स्तर पर नहीं दिखता। मेरी दृष्टि में यदि अपराधियों को कड़ी और त्वरित सजा सुनिश्चित हो जाए तो न केवल भय का वातावरण बनेगा, बल्कि ऐसे अपराधों पर स्वाभाविक रूप से अंकुश लग सकेगा। एडवोकेट चंद्रलेखा ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के बिना समाज में बराबरी की स्थिति संभव नहीं है। जब तक आर्थिक गैर-बराबरी बनी रहेगी, तब तक शोषण, वैश्यवृत्ति और आर्थिक निर्भरता से जुड़े अपराध सामने आते रहेंगे। भ्रष्टाचार उच्च स्तर खत्म हों और दोषियों को निश्चित सजा मिले, तभी महिलाओं को न्याय और अवसर समान रूप से मिल सकेंगे। समाजसेविका रेनू खुग्गर ने कहा आज की नारी को सबसे पहले स्वयं को मजबूत और सक्षम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। सुरक्षा केवल बाहरी व्यवस्था पर निर्भर नहीं हो सकती, इसलिए आत्मरक्षा की शिक्षा प्रत्येक लड़की को अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए। छात्राओं को सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण साथ रखने चाहिए, ताकि वे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में खुद का बचाव कर सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें