फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: 37 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जल्द मांगें न मानने पर सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

करनाल जिले में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज 37 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान न निकलने से कर्मचारियों में रोष गहराता जा रहा है। हड़ताल के चलते शहरों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया, तो आने वाले दिनों में एक बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। कर्मचारियों के इस प्रदर्शन को अन्य संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि रतन मान ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन जताया। रतन मान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा पूरी तरह से सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनके हक की लड़ाई में हर संभव सहयोग देगा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, वेतन वृद्धि और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था शामिल है। हड़ताल के लंबा खिंचने के कारण आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें