फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल रॉकस्टार ने छह विकेट से जीता मैच, नमो क्रिकेट लीग का हुआ आयोजन

मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में रविवार को नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल छह मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच करनाल रॉकस्टार ने छह विकेट से अपने नाम किया। दूसरे मैच में रिंडल स्टार सात विकेट रहते मुकाबलो अपने नाम किया। ऐसे ही तीसरे मैच में जेपी 11 ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया और चाैथे मुकाबले में सांभली पेंथर ने चार विकेट से मैच अपने नाम किया। वहीं, दनियालपुर की टीम ने सात विकेट और पड़वाला टाइगर ने छह विकेट से मैच जीते। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। जिले के मैदान में करीब 100 टीमें इन मैच में हिस्सा ले रही है और यहां से जो भी टीमें जीतेगी वह चंडीगढ़ में अगले चरण की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि आम दर्शक भी इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकैडमी मेरठ रोड और सेक्टर 9 स्थित क्रिकेट अकादमी में पहुंच सकते है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर तक किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें