फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: महिला कुश्ती में गामिनी आगरा ने टीना पुनिया बड़ौता को दी शिकस्त

करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से 76 वां वार्षिक दंगल रामलीला ग्राउंड में करवाया जा रहा है। दंगल के दूसरे दिन 30 से ज्यादा मुकाबले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बज तक चली। जिसमें खेल प्रेमीयों ने पहलवानों का तालियों की गडगड़ाहट के साथ हौसला बढ़ाया। वहीं महिला वर्ग कुश्ती में गामिनी आगरा ने टीना पुनिया बड़ौता, अशिका मिर्चपुर ने आराधना रोहतक, वंशिका दमाना ने स्नेहा रोहतक, रितिका रोहतक ने गामिनी आगरा, अशिका मिर्जापुर ने नीतिका रोहतक, मिटिया ने मोनिका को मात दी। इसी प्रकार पुरुषों की कुश्ती में अक्षय बापौली ने सिद्धांत, पीयूष ने जतिन, पीयूष मिर्चपुर ने नवीन, अतुल ने देव बल्ला, मयूर बापौली ने जतिन सांभली, विकास ने आकाश, बिंदर ने टिंकू, विनय प्रताप सांभली ने हैप्पी और सौरभ ने रोहित को हराया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव पेंच दिखाए। वहीं महिला वर्ग की कुश्ती में रितिका और गामिनी के बीच की कुश्ती का रोमांच ही अलग था, क्योंकि दोनों ही महिला पहलवान राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में हिस्सा लेती है। दोनों महिला पहलवानों ने एक दूसरे को चित करने का प्रयास किया, लेकिन रितिका ने अपने दांव पेंच के आगे गामिनी की एक न चलने दी और मुकाबलो अपने नाम किया। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी के प्रधान रामधन कांबोज ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश के पहलवान दंगल में अपना दमखम दिखा रहे हैं। महिला पहलवान भी इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल देश का पारंपरिक खेल है। वरिष्ठ उपप्रधान पालाराम पहलवान ने कहा कि दशकों से दंगल का आयोजन देश के सभी राज्यों में किया जा रहा है। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी का प्रत्येक सदस्य समर्पित होकर हर वर्ष इस आयोजन में अपनी भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि गुर्ज की सबसे बड़ी कुश्ती समेत अन्य कुश्तियों के पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए लाखों रुपए के इनाम दिए जाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ महासचिव फूल सिंह, कोषाध्यक्ष राजिंद्र नंबरदार , रिंकल रोड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें