फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल बार एसोसिएशन चुनाव: वोटिंग के तीसरे दिन आए नतीजे, चारो वोटों से जीत हासिल कर कनवदीप सिंह बने प्रधान, स्टेट बार काउंसिल की निगरानी में हुई मतगणना

करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के छह पदों के लिए सोमवार को वोटिंग के तीसरे दिन नतीजे घोषित हुए। कुल चार वोट से कनवदीप सिंह प्रधान चुने गए। विवाद के कारण शुक्रवार को चुनाव की अधूरी मतगणना अब सोमवार को पूरी कराई गई। मतगणना के बाद शाम 4 बजे नतीजे घोषित किए गए। शुक्रवार को मामले में प्राप्त शिकायतों और प्रतिनिधित्व के बाद बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु मतगणना के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। अमित राणा, शर्मिला शर्मा और हरप्रीत सिंह मुल्तानी की कमेटी की निगरानी में मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए कनवदीप सिंह को 861 वोट मिले, जबकि जंगशेर राणा को 857 और विनोद कुमार शर्मा को 303 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद संजय चौधरी, उपाध्यक्ष महिला प्रीति राणा, सचिव चंद्रप्रकाश, संयुक्त सचिव वंदना जैन और मोहित अरोड़ा कोषाध्यक्ष बने। आरओ सुरजीत और ऑब्जर्वर निर्मल सिंह ने बताया कि पत्र में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए सभी बैलेट बॉक्स खोलने, सील और बैलेट पेपर की स्थिति, मतगणना और परिणाम घोषित करने तक की पूरी वीडियोग्राफी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें