फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल : घरौंडा बार एसोसिएशन के पहले प्रधान बने बलधीर सिंह, 17 वोटों से जीते

घरौंडा। घरौंडा बार एसोसिएशन का पहला चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रधान पद के चुनाव में बलधीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कविंद्र त्यागी को 17 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 131 मतदाताओं में से 125 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम साढ़े चार बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। बलधीर सिंह को 70 वोट मिले, जबकि कविंद्र त्यागी को 53 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और नवनिर्वाचित टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं सचिव पद पर अभिषेक शर्मा और खजांची पद पर नरेश राणा विजयी रहे। नवनिर्वाचित प्रधान बलधीर सिंह ने कहा कि यह जीत सभी अधिवक्ताओं की है और बार के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए जाएंगे। विदित हो कि घरौंडा में कोर्ट की स्थापना 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। इसके बाद पहली बार बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ है। - ये निर्विरोध चुने : उपप्रधान पद पर रजनीश कुमार, महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर कविता गुप्ता तथा महिला संयुक्त सचिव पद पर भारती शर्मा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें