फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में चंदन बाल विकास स्कूल पानीपत बना विजेता

करनाल। सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों का आयोजन बुधवार को हॉकी स्टेडियम कैलाश में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन आठ अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया गया और इसमें कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल में चंदन बाल विकास स्कूल पानीपत ने सच्चिदानंद स्कूल तमिलनाडु को 5-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और पिछले चार साल में पहले बार चंदन बाल विकास स्कूल पानीपत स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सच्चिदानंद स्कूल तमिलनाडु पिछले 10 साल से रजत और कांस्य पदक ही अपने नाम कर पाया है। ऐसे ही अंडर-17 आयु वर्ग में एसजीजीएस अकादमी खालसा अमृतसर ने सनवे स्कूल रामपुर यूपी को 6-1 से लगातार दूसरे साल खिताब अपने किया। एसजीजीएस अकादमी खालसा अमृतसर ने पिछले साल भी अंडर 17 आयु वर्ग में खिताब अपने नाम किया था और इस बार भी खिताब अपने नाम कर डिफेंडिंग चैंपियन बन गए। ऐसे ही अंडर-14 आयु ग्रुप के फाइनल में में ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ ने वेल्स स्कूल को 4-1 सें मात दी। प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल की ओर से किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल एडीसी डॉ राहुल रईया ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज और तमिलनाडु से डॉ कविदासन पहुंचे। स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा, प्रबंधन कमेटी से अजय बंसल, अंकित बंसल व सजल बंसल ने अतिथिगणों को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। एडीसी डॉ राहुल रईया ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक पहना कर सम्मानित किया। एडीसी डॉ राहुल रईया ने विजेता टीमों को बधाई दी और बाकी टीमों के खिलाड़ियों को और मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल की पूरी टीम, सभी खेल प्रशिक्षकों और अन्य स्टाफ को बधाई दी। मीना कंबोज ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें