कलंदरी गेट स्थित दादा खेड़ा पर श्रद्धालुओं की ओर से धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दादा खेड़ा पर माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा।