हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए करनाल में आज सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। करनाल में लगभग 70,000 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिन्हें केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज ने विशेष शटल बस सेवा शुरू की है। रोडवेज ने परीक्षा केंद्रों के हिसाब से 14 मार्ग तैयार किए हैं, जिन पर दोनों दिन (26 और 27 जुलाई) सुबह और शाम की पालियों में 149 बसें फेरे लगाएंगी। बसों से आने वाले अभ्यर्थियों को करनाल पुलिस लाइन में डिपोर्ट किया जा रहा है, जहां से शटल बसें उन्हें उनके केंद्रों तक पहुंचा रही हैं। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 358 बसें यमुनानगर और पंचकूला के लिए भी रवाना की गई हैं।