फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद नायब सूबेदार नरेश लाठर के नाम पर रखे जाएं शादीपुर स्टेडियम और जुलाना आईटीआई: श्रद्धांजलि सभा में उठी मांग

क्षेत्र के शादीपुर गांव में शहीद नायब सूबेदार नरेश लाठर की शहादत के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। गणमान्य लोगों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को यादगार बनाने और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से प्रेरणा देने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान, क्षेत्र के लोगों ने हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी को एक मांगपत्र सौंपा। इस मांगपत्र में कहा गया कि शादीपुर गांव के स्टेडियम का नाम शहीद नायब सूबेदार नरेश लाठर के नाम पर रखा जाए, ताकि खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा मिल सके। इसके अतिरिक्त, जुलाना की आईटीआई का नाम भी शहीद नरेश लाठर के नाम पर रखने की मांग की गई। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि शादीपुर गांव की जमीन पर शहीद नरेश लाठर की याद में एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाए। साथ ही, जुलाना कस्बे की किसी आंतरिक सड़क का नाम शहीद नरेश लाठर मार्ग रखा जाए, ताकि उनका नाम हमेशा लोगों की स्मृतियों में बना रहे। सभा में शहीद की पत्नी को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इस अवसर पर कैप्टन योगेश बैरागी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उनकी सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और इन्हें पूरा करवाने के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है और शहीद नरेश लाठर का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने भी एकजुट होकर शहीद के सम्मान में उठाई गई मांगों को पूरा करवाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें