फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जुलाना: कस्बे के दुर्गा माता मंदिर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जींद के अर्जून स्टेडियम से सेवा ज्योति यात्रा पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का समापन दुर्गा माता मंदिर में हुआ और यात्रा के दौरान प्रज्जवलित की गई ज्योति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संकल्प और संगठन की एकजुटता के साथ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा के माध्यम से लोगों को सेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है। यात्रा के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक गुणगान किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। इस मौके पर नपा चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा, मार्केट कमेटी उप प्रधान प्रवीन कश्यप,गौरव भारद्वाज, पार्षद राहूल आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 10 जुलाना 01: जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें