फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन स्टेडियम में प्रज्वलित हुई सेवा ज्योति, रानी तालाब तक निकली यात्रा

जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को अर्जुन स्टेडियम में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अर्जुन स्टेडियम में मुख्य सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई, जिसे बाद में सेवा यात्रा के माध्यम से रानी तालाब स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप ले जाकर स्थापित किया गया। कार्यक्रम में सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी प्रदीप कौशिक, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल दून, चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, जिला अध्यक्ष तेजेंदर ढुल, नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा और एशियाई स्वर्ण पदक विजेता पूजा मौजूद रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों को विकसित भारत-2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बॉक्स युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें