फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के उचाना में यूरिया खाद की बिक्री शुरू, एक आधार कार्ड पर 10 बैग मिल रहा

नवीन दलाल Updated Sat, 02 Aug 2025 11:50 AM IST

उचाना में युरिया खाद मिलने की जानकारी जैसे ही किसानों को मिली तो अनाज मंडी सरकारी खाद की दुकान पर किसानों की एक लम्बी लाईन लग गई । हल्की बुदाबांदी उचाना में रुक रुक कर हो रही है । जिसके चलते धान की फसल में युरिया का जरूरत हो रही है । खाद मिलने की जानकारी मिलने पर उचाना में शनिवार को दुकान के बाहर सुबह ही लाइन लगी। हैफैड सेल्समैन सतीश ने बताया कि उचाना में 1700 बैग युरिया के आए है। एक आधार कार्ड पर 10 बैग युरिया दिया जा रहा है । अभी 11 बजे तक 600 बैग बिक्री हो चुके है। 70 के करीब और किसान अभी लाइन में है। सभी किसानों के को आधार कार्ड के जरिए बायोमैट्रिक कर युरिया दिया जा रहा है। किसान अमित व श्यामा ने बताया कि उनके पास खेती की कम जमीन है इसलिए 5-5 बैग ही उनको चाहिए। युरिया की अभी कोई किल्लत नहीं है। बीरेन्द्र, बलजीत, काला, दिनेश ने कहा कि किसान अबकी बार जरूरत के हिसाब से युरिया खरीद रहे हैं। एक व्यक्ति 10 बैग खाद मिल रहा है। जिसके पास कम खेती है वह उसी हिसाब से कम युरिया ले रहे हैं लेकिन जिनके पास खेती ज्यादा है तो उनको युरिया की दिक्कत हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें