फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में 14 साल की लड़की तीन महीने की मिली गर्भवती, बिहार में ही एक 28 वर्षीय युवक से हुई थी शादी

14 साल की एक लड़की तीन महीने की गर्भवती मिली है। पुलिस ने लड़की के पति, सास और अन्य के खिलाफ पोस्को एक्ट, बलात्कार करने और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। बिहार की एक लड़की जिसके माता-पिता उचाना में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उसकी शादी बिहार में ही विनोद नामक एक युवक के साथ की गई थी। लड़की इस समय उचाना अपने माता-पिता से मिलने के लिए आई हुई थी। जब लड़की उचाना के सरकारी अस्पताल में दिखाने के लिए पहुंची तो 14 साल की लड़की को तीन महीने की गर्भवती देखकर अस्पताल के डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने तुरंत इस मामले में जींद नागरिक अस्पताल सर्जन कार्यालय को सूचित किया। कार्यालय ने इस मामले में जांच के बाद शिकायत उचाना पुलिस थाना को भेज दी, जिस पर उचाना थाना पुलिस ने लड़की के पति विनोद और लड़की के सास-ससुर के खिलाफ पोस्को एक्ट, बलात्कार करने और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले को जांच के लिए बिहार पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें