शहर की धर्म सिंह कॉलोनी स्थित आठ नंबर गली व आसपास की गलियों में पिछले काफी समय से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने शनिवार शाम करीब 7 बजे गली में एकत्रित होकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।