फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: आयुष ग्राम सुलेहड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर, हीमोग्लोबिन, शुगर, टाइफाइड, मलेरिया और बीपी की हुई जांच

आयुष ग्राम सुलेहड़ा में प्रतिमाह आयोजित होने वाली स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रक्त जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का संचालन आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने किया। शिविर में ग्रामीणों के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, टाइफाइड, मलेरिया और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध करवाई गईं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर उचित परामर्श दिया गया। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जयपाल ने मरीजों को दवाइयां वितरित कीं और उनके सेवन की सही विधि व सावधानियों की जानकारी दी। इस दौरान कुछ मरीजों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया गया। उन्हें नियमित योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने के फायदे बताए गए। शिविर के आयोजन में जन सेवा समिति सुलेहड़ा के सचिव रमेश कुमार शर्मा ने सहयोग किया। बुजुर्ग गांधी राम ने भी मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिलाने में मदद की। पार्ट टाइम वर्कर चरण सिंह और सतबीर ने व्यवस्थाएं संभालीं। डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जींद डॉ. अमित रोहिला के निर्देशानुसार आयुष ग्राम सुलेहड़ा में हर माह स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसके तहत आसपास के गांवों और विद्यालयों में भी स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां देने के साथ योग, प्राणायाम, स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूक किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें