जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को पोल्ट्री फार्म का बिजली कनेक्शन जारी करने के नाम पर दो लाख रिश्वत लेते बिजली निगम के एएफएम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एएफएम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नेपेवाला निपासी पवन ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसे अपने पोल्ट्री फार्म के लिए बिजली का कनेक्शन लेना था। कनेक्शन जारी करने की एवज में बिजली निगम का एएफएम सतीश तीन लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। एक लाख 18 हजार उसे पहले दे दिए गए थे। अब सतीश दो लाख और मांग रहा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व निरीक्षक महेंद्र ने किया। जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पंचायती राज विभाग के एक्सएन पोषण कायन को नियुक्त किया गया। टीम ने पवन को 500-500 के नोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित्र करके दे दिए। पवन ने गढ़ी पावर हाउस के बाहर जैसे ही रिश्वत राशि सतीश को दी तो इशारा मिलते ही उसे काबू कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि दो लाख रुपए बरामद कर ली। हाथ धुलवाए जाने पर सतीश के हाथों का रंग लाल हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो मामले की जांच कर रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि पोल्ट्री फार्म का बिजली कनेक्शन जारी करने की एवरेज में दो लाख रिश्वत लेते बिजली निगम के एएफएम को गिरफ्तार किया गया है। एएफएम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।