फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में नए बस स्टैंड की कार्यशाला में आयोजित शिविर में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने किया रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर वीरवार को नए बस स्टैंड स्थित कार्यशाला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया। डीसी के रक्तदान करने से शिविर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों का भी उत्साह बढ़ा। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव समेत विभिन्न परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रक्तदाताओं का योगदान किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान करने वाले लोगों को आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। रक्तदान के बाद दाताओं को कुछ समय आराम करवाया गया और खान-पान को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें