फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बारिश के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

जींद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के पास प्रदर्शन किया। बारिश के बीच कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व सोनीपत लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने किया। कांग्रेस की ओर से देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों के मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है और इन्हीं मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है। भाजपा पर वोट चोरी के आरोप, जिला प्रधान ने कहा- दबाने और चुराने की रणनीति से सत्ता हासिल कर रही पार्टी कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले भी चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल में चुनाव आयोग के भीतर निर्णयों को लेकर सामने आई रिपोर्टों के बाद राजनीतिक विवाद और तेज हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े प्रमुख आदेश सभी चुनाव आयुक्तों की सहमति से जारी किए गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की और कहा कि मतदाता सूची तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामभज लोधर,पूर्व विधायक सुभाष देशवाल, जगबीर ढिगाना,रघुबीर भारद्वाज, राजा कंडेला, महिपाल कौशिक, दलबीर श्योकंद, विजेंद्र डाटरथ, ओमप्रकाश ढांडा,सुभाष अहलावत, सुमन बिटानी, धर्मपाल प्रधान, कमल चौहान, मंजीत दहिया, जगदीश भनवाला, अमित कुमार, सुरेंद्र तलोडा, जेपी रूहील,ईशाक भट्टी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें