फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में स्पा सेंटर पर वेश्यावृत्ति करते मालिक समेत 12 पकड़े, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में स्पा सेंटर का मालिक, मैनेजर और अन्य महिला व पुरुष शामिल हैं। 17 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीदों के पास बने लग्जरी डे स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पीएसआई नरेश की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक मोनू, मैनेजर रवि वर्मा के अलावा दीपक जोगी, आशीष, सुमित, विनोद, गुड़िया, खुशी, रिंकी, प्रिया, मेघा और नेहा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट 1956 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें